Advertisement

Chapra Rozgar Mela 2026 | 13 जुलाई को 100 पदों पर भर्ती, Salary ₹25,000

छपरा में 13 जुलाई को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगी भर्ती; ₹25 हजार तक मिलेगा वेतन

छपरा, 09 जुलाई | युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 13 जुलाई 2026 को रोजगार मेला (नियोजन शिविर) आयोजित किया जाएगा। 

छपरा रोजगार मेला 2026: 13 जुलाई को 100 पदों पर भर्ती, वेतन ₹25 हजार तक

यह शिविर नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इसमें K K Enterprise द्वारा CNC/VMC Machine Operator, Assembly Line और Quality Department के कुल 100 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। उनकी जॉब लोकेशन राजकोट और अहमदाबाद होगी।

NCS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी ncs.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव: आज नामांकन भरेंगे बीजेपी से अभिषेक व राजद से रेखा गुप्ता

इसके अलावा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। रोजगार मेले के दिन भी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी।

#Chapra #Saran #RozgarMela #JobFair #BiharJobs #Employment #NCS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ