Advertisement

18वीं रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप: पूर्वी चंपारण ओवरऑल चैंपियन, सिवान उपविजेता | गरखा सारण

18वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप: पूर्वी चंपारण ओवरऑल चैंपियन, सिवान रहा उपविजेता

गरखा (सारण), 20 जुलाई | सारण साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित 18वीं सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का रविवार को गरखा में सफल समापन हुआ। 

गरखा (सारण) में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के दिसरे दिन हिस्सा लेते खिलाड़ी

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूर्वी चंपारण ने सर्वाधिक 26 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि सिवान ने 23 अंक के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया।

ओवरऑल टीम स्टैंडिंग

🥇 पूर्वी चंपारण – 26 अंक (चैंपियन)

🥈 सिवान – 23 अंक (उपविजेता)

ITT स्पर्धा के विभिन्न वर्गों के विजेता

स्पर्धा 🥇 स्वर्ण 🥈 रजत 🥉 कांस्य
10 किमी यूथ बालक अंशुमन झा (पूर्णिया) आयुष कुमार (रोहतास) नमन प्रिय (कटिहार)
10 किमी यूथ बालिका सुप्रिया कुमारी (पूर्वी चंपारण) राधा कुमारी (रोहतास) रजनी कुमारी (गया)
10 किमी सब-जूनियर बालक प्रिंस कुमार (रोहतास) ऋतिक कुमार (पूर्वी चंपारण) दशरथ कुमार (पश्चिम चंपारण)
10 किमी सब-जूनियर बालिका शालिनी कुमारी (वैशाली) पूजा कुमारी (मधेपुरा) सीमा कुमारी (कटिहार)
10 किमी जूनियर बालक आर्यन कुमार सिंह (पूर्णिया) शशि यादव (सिवान) शौर्य कुमार (पूर्वी चंपारण)
10 किमी जूनियर बालिका अमृता कुमारी (सिवान) सृष्टि कुमारी (पूर्वी चंपारण) आशा कुमारी (भागलपुर)
20 किमी सीनियर पुरुष प्रहलाद कुमार (गया) नीतीश कुमार (कैमूर) विकास कुमार सिंह (कैमूर)
20 किमी सीनियर महिला सुहानी कुमारी (सारण) शालिनी कुमारी (पूर्णिया) गुड़िया कुमारी (सिकरेंगे
।

ITT स्पर्धा के विभिन्न वर्गों के विजेताओं की सूची

स्टेट गेम्स और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 24 पुरुष एवं 24 महिला साइकिलिस्टों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी सितंबर में बिहार ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित स्टेट गेम्स में भाग लेंगे। वहीं, सभी आयु वर्गों के पदक विजेता खिलाड़ी दिसंबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गरखा (सारण) में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के दुसरे व आखिरी दिन प्रतियोगिता की शुरूआत करते पदाधिकारी

यह भी पढ़े: 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, ITT स्पर्धा में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विजेताओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छपरा विधायक छोटी कुमारी तथा अपर समाहर्ता (ADM) प्रमोद कुमार पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

गरखा (सारण) में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में विधायक मंटू सिंह

जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना

आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सारण प्रशासन के सहयोग को दिया। प्रशासन की पूरी टीम ने आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सदर एसडीएम नितेश कुमार, मढ़ौरा एसडीएम निधि राज, सारण साइक्लिंग एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह, सचिव संजीव चौधरी सहित शैलेन्द्र पुरी, अंबुज झा, अभिषेक कुमार, अर्पित सिंह, संगीता सिंह एवं ऋषिकेश सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने पर छपरा में रोष, वीरेन्द्र नारायण यादव की अध्यक्षता में बैठक

दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों ने आयोजकों और सारण प्रशासन की सराहना की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ