Advertisement

Chapra RSS Path Sanchalan: हिंदू साम्राज्य दिवस पर संपन्न हुआ पथ संचलन

छपरा में RSS का पथ संचलन, हिंदू साम्राज्य दिवस पर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे स्वयंसेवक

छपरा, 05 जुलाई | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छपरा इकाई की ओर से रविवार को हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया. संचलन के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अनुशासन, संगठन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया.

छपरा में RSS पथ संचलन के दौरान गणवेश में स्वयंसेवक

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण गोपेश्वर नगर स्थित जन्नत पैलेस परिसर में हुआ. इसके बाद पथ संचलन जन्नत पैलेस से प्रारंभ होकर दारोगा राय चौक, मज़हरुल हक चौक, रामराज्य चौक, पंकज सिनेमा रोड, थाना चौक, नगरपालिका चौक, श्रीनंदन रोड और बस स्टैंड होते हुए पुनः जन्नत पैलेस परिसर पहुंचकर संपन्न होगा.

यह भी पढ़े: राम मंदिर चढावा मामला: VHP अध्यक्ष का पत्र, चार नेताओ से पुछताछ की मांग

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से संचलन करते नजर आए. मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने संचलन का स्वागत किया. आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ.

छपरा में RSS पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी क्रम में छपरा में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

#Chapra #Saran #RSS #PathSanchalan #Hindu Samrajya Diwas

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ