Advertisement

छपरा: आज पहुंचेगी परमहंस दयाल पदयात्रा, देवरिया में तैयारियां

छपरा पहुंचेगी परमहंस दयाल समाधि स्मृति पदयात्रा, देवरिया में संतों और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां तेज

छपरा, 09 जुलाई | परमहंस दयाल समाधि स्मृति समारोह एवं पदयात्रा-2026 के दूसरे दिन आज गुरुवार को विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर मार्ग में पड़ने वाले गांवों में श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

परमहंस दयाल पदयात्रा के स्वागत के लिए देवरिया में प्रसाद की तैयारी करते श्रद्धालु

विशेष रूप से देवरिया में संत-महात्माओं और हजारों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार पदयात्रा सुबह 5:30 बजे ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, नंदपुर (मांझी) से स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज 'परमहंस' के सान्निध्य में प्रारंभ होगी। यात्रा कोपा होते हुए देवरिया पहुंचेगी, जहां शिव मंदिर परिसर में अल्प विश्राम किया जाएगा।

देवरिया में परमहंस दयाल पदयात्रा के स्वागत की तैयारीयां

देवरिया में सत्तू और आम का प्रसाद

देवरिया में संत-महात्माओं और पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सत्तू और आम की विशेष व्यवस्था की गई है। परंपरा के अनुसार सभी संत-महात्मा एवं श्रद्धालु यहां सत्तू पीते हैं और आम का प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसके बाद पदयात्रा पुनः छपरा की ओर प्रस्थान करती है।

इन मार्गों से होकर छपरा पहुंचेगी पदयात्रा

देवरिया से आगे बढ़ते हुए पदयात्रा टेकनिवास, ब्रह्मपुल और दहियावां होते हुए परमहंस दयाल जन्मभूमि मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद यात्रा राजेंद्र स्टेडियम, थाना चौक, कटहरी बाग, गांधी चौक और भिखारी चौक से होते हुए ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, रौजा में संपन्न होगी।

यह भी पढ़े : छपरा में 8-9 जुलाई को होगा परमहंस दयाल समाधि स्मृति समारोह, नंदपुर से निकलेगी विशाल पदयात्रा

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भी बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान, प्रसाद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

#Chapra #Saran #Devariya #ParamhansDayal #Padyatra2026 #ParamhansDayalPadyatra #SattuPrasad #AamPrasad #Nandpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ