Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास ने दोषियों के लिए मांगी कड़ी सजा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर महंत नृत्य गोपाल दास का बयान, बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

अयोध्या, 06 जुलाई | राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर महंत नृत्य गोपाल दास द्वारा जारी हस्तलिखित पत्र

उन्होंने एक हस्तलिखित पत्र जारी कर कहा कि इस घटना से वे अत्यंत व्यथित हैं और जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने पत्र में लिखा कि "श्री रामलला सरकार जी के मंदिर में हुई दान-चोरी से मैं काफी आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर महंत नृत्य गोपाल दास द्वारा जारी हस्तलिखित पत्र

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महंत ने अपने पत्र में यह भी कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इस मामले पर किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ या राजनीतिक उद्देश्य से राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा विषय है।

यह भी पढ़े : राम मंदिर चढावा मामले मे VHP के अध्यक्ष ने पत्र लिख चार नेताओ से पूछताछ की मांग की

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर पहले से ही चर्चा का माहौल बना हुआ है। इसी बीच महंत नृत्य गोपाल दास का यह पत्र सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। अब सभी की नजर जांच एजेंसियों की कार्रवाई और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

#RamMandir #Ayodhaya #MahantNrityaGopalDas

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ