Advertisement

सारण में जिला बाल कल्याण समिति की बैठक, डीएम ने दिए अहम निर्देश

सारण में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, डीएम ने पुनर्वास, सुरक्षा और बच्चों के कौशल विकास पर दिए अहम निर्देश

#छपरा, 05 जुलाई | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार (04 जुलाई ) को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े सभी एजेंडों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही विशिष्ट दत्तक संस्थान में रह रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर और दीर्घकालिक उपचार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा.

इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चरणबद्ध तरीके से अभिभावकों की काउंसिलिंग कर बच्चियों का शीघ्र पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित और अनुकूल पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

यह भी पढ़े: राजद के 30वें स्थापना दिवस पर बिहार की जनता के नाम संदेश

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गृह में रह रहे बच्चों की रुचि और क्षमता का आकलन कर उन्हें उसी के अनुरूप विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया जाए. जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए.

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित निगरानी रखी जाए.

#Saran #Chhapra #ChildWelfare #ChildProtection #Bihar #ICPS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ