Advertisement

सारण: राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, सारण समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

छपरा, 16 जुलाई | बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर शहर में आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सारण समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में सारण जिला कांग्रेस का छपरा समाहरणालय पर प्रदर्शन

आक्रोश मार्च की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय, साधनापुरी से हुई। कार्यकर्ता नगरपालिका चौक और थाना चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी एवं सोनपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शंकर चौधरी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर सहित अन्य धार्मिक संस्थानों में चंदे के दुरुपयोग और अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही श्रद्धालुओं से प्राप्त चंदे का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की।

यह भी पढ़े : स्पाइसजेट और मेकमायट्रिप के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में मामला दर्ज:

सोनपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम को रोकने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़े : बिहार पंचायत परिसीमन: 2011 की जनगणना के आधार पर बनेंगी नई पंचायत सीमाएं

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन में हुए शामिल

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कन्हैया गिरी, हरेश यादव, ललन प्रसाद सिंह, मालिक प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, फिरोज इकबाल, राहुल कुमार यादव, सुनील सिंह, तारकेश्वर राम, कुमार विशाल सिंह, कमलेश कुमार पाठक, अरुण कुमार सिंह, राजू कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार राय, प्रो. सुमन पाठक, प्रो. राजेंद्र सिंह, रंजन कुमार यादव, हैप्पी यादव, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार, फैसल अनवर, राजबिहारी साह, राजेश कुमार शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, गिरजा यादव, कश्मीर आजाद, मो. एहसास, मनोज कुमार तिवारी, सहूद अंसारी, नेयाज हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ