स्वतंत्रता दिवस पर सोनपुर में ‘वंदे मातरम्’ पर कथक करेंगी सारण की बेटी अनीषा
रेलवे | कला- संस्कृति | सारण
छपरा, 14 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल, 15 अगस्त को सोनपुर में आयोजित समारोह में सारण की कथक कलाकार कुमारी अनीषा विशेष प्रस्तुति देंगी। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस उत्सव 2026 में अनीषा को ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित कथक प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अनीषा की प्रस्तुति होगी। इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी प्रस्तुति इसी थीम पर तैयार की गई है।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर दे चुकी हैं प्रस्तुति
कथक के क्षेत्र में पहचान बना चुकीं अनीषा इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कथक की विशेष प्रस्तुति देकर सारण और बिहार का नाम गौरवान्वित किया था। बिहार सरकार की ओर से आयोजित विभिन्न महोत्सवों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी वह अपनी कथक प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: मलखाचक की सरस्वती-शारदा: अंग्रेजों के खिलाफ नाबालिग बहनों का साहस
सारण की बेटी का स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के समारोह में कथक प्रस्तुत करना जिले के लिए गौरव की बात है। ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित उनकी प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ देशभक्ति की भावना को प्रस्तुत किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ