Advertisement

छपरा में स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीएम ने दिए निर्देश

छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस | सारण

छपरा राजेंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल

छपरा, 13 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गुरुवार सुबह छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। जिलाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं देखरेख में परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था समेत समारोह से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया गया।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने का निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए समारोह स्थल पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही परेड ग्राउंड को समतल कराने और अनावश्यक बालू हटाने का भी निर्देश दिया गया।

रिहर्सल के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी, परेड दल तथा अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

स्वतंत्रता दिवस तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद/इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने समारोह का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल तैयार कर पूर्व से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रूप से संचालित किए जा सकें। उन्होंने प्रत्येक गतिविधि के लिए निर्धारित समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और किसी भी स्तर पर विलंब नहीं होने देने पर जोर दिया।

राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और बिहार गीत की तैयारी के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकरी

बैठक में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं बिहार गीत के प्रस्तुतीकरण को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। डीएम ने इनके लिए पहले से पर्याप्त अभ्यास एवं तैयारी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि समारोह के दौरान इनका प्रस्तुतीकरण गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो।

जिलाधिकारी ने परेड, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।

परेड ग्राउंड में बैरिकेडिंग और रंग-रोगन का निर्देश

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, भवन को परेड ग्राउंड में बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था, रंग-रोगन, मैदान का समतलीकरण तथा अतिरिक्त बालू हटाने का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें: सारण में 14.54 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 2434 मरीज मिले

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि 15 अगस्त को राजेंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें: छपरा राजेंद्र कॉलेजिएट स्कूल के पाँच वीक्षक सहित छह निलंबित

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ