Advertisement

Bihar BJP News: सारण शिक्षक चुनाव में बगावत पर राहुल राज 6 साल के लिए निष्कासित

भाजपा की बड़ी कार्रवाई: सारण के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल राज 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

राहुल राज 6 साल के लिए निष्कासित

छपरा / पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश ने अनुशासनहीनता के मामले में सख्त कदम उठाते हुए सारण के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।  

​कार्रवाई का मुख्य कारण

​जारी पत्र के अनुसार, राहुल सिंह बिहार विधान परिषद सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव-2026 में एनडीए (NDA) के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में उतरकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।  

​पार्टी नेतृत्व ने इसे घोर अनुशासनहीनता माना है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और भाजपा ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है।  

​आधिकारिक आदेश

निलंबन से संबंधित आधिकारिक पत्र

निर्देशानुसार, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण राहुल राज को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।  

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए किया निलंबित

​इस कार्रवाई के बाद सारण प्रमंडल की स्थानीय राजनीति और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ