Advertisement

RLM Action: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए किया निलंबित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बड़ी कार्रवाई: प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा 6 साल के लिए निलंबित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा निलंबित

पटना / छपरा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (बिहार प्रदेश) ने पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अपने प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक पत्र (पत्रांक: RLM/BR/MP/01) जारी किया गया है।  

​कार्रवाई का कारण

​जारी पत्र के अनुसार, राम पुकार सिन्हा बिहार विधान परिषद सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव-2026 में एनडीए (NDA) के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में उतरकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।  

​पार्टी नेतृत्व ने इसे घोर अनुशासनहीनता का मामला माना है। पत्र में कहा गया है कि एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जिसे राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।  

​आधिकारिक फैसला

राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा राम पुकार सिन्हा के निलंबन से संबंधित आधिकारिक पत्र

पार्टी के निर्देशानुसार, एनडीए समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में राम पुकार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।  

​यह भी पढ़ें: सारण शिक्षक चुनाव: रमेन्द्र राय भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा की इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ