भाजपा जिलाध्यक्ष के पैतृक आवास पर भीषण डकैती, 15 लाख के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
#छपरा, 19 जून| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी सारण के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के पैतृक आवास पर बदमाशों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है. घटना सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खबसी गांव की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जून की रात को बदमाशों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के पैतृक घर को निशाना बनाया. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, परिवार के सभी सदस्य छपरा स्थित आवास पर थे. इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में प्रवेश किया और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गये.
बताया जा रहा है कि डकैती में करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी की चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लोगों व अन्य तरीकों से पुलिस छानबीन कर जांच की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा व अपराधी गिरफ्त में होंगे.
#chapra #saran #bjp

0 टिप्पणियाँ