Advertisement

छपरा जंक्शन पर आज बड़ा कार्यक्रम: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नई सुपरफास्ट ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

छपरा जंक्शन पर आज बड़ा कार्यक्रम: रेल मंत्री और मुख्यमंत्री नई सुपरफास्ट ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

#छपरा, 19 जून| विशेष रिपोर्ट : छपरा में आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा प्रस्तावित है. दोनों अतिथि छपरा जंक्शन पहुंचकर एक महत्वपूर्ण रेलवे कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रशासन और रेलवे विभाग ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

छपरा जंक्शन पर भव्य मंच, विशाल पंडाल और बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. भीषण गर्मी को देखते हुए पंडाल में पर्याप्त पंखों की व्यवस्था की गई है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

रेल मंत्री के आगमन को लेकर बना भव्य पंडाल

नई ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी

जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगभग दोपहर 1:00 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेंगे. इसके बाद दोनों अतिथि 1:45 बजे “छपरा से आनंद विहार” नई सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है, जिससे दिल्ली रूट पर आवागमन और अधिक सुगम होगा.

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

कार्यक्रम को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं. वरिष्ठ अधिकारी पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं. सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है. भीड़ नियंत्रण और सुचारू संचालन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है-

• स्टेशन रोड की दुकानें अस्थायी रूप से बंद रहेंगी

• ब्रह्मपुर और श्याम चौक क्षेत्र से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

• तीन पहिया वाहनों पर भी अस्थायी रोक

• दरोगा राय चौक और राजेंद्र सरोवर मार्ग पर यातायात नियंत्रित रहेगा

VIP मूवमेंट और पार्किंग व्यवस्था

वीआईपी और अतिथियों के लिए अलग मार्ग तय किया गया है. सभी विशेष वाहन भगवान बाजार थाना रोड के सामने स्थित माल गोदाम रोड से रेलवे पार्किंग तक जाएंगे, जहां से पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा. पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

आगंतुको को बैठने के लिए पंडाल में लगी कुर्सीयां

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं.

#chapra #saran #todaynews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ