Advertisement

छपरा NH-19 पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! अवैध पार्किंग करने वाले 50 वाहन हटाए गए, चालकों पर कार्रवाई

#छपरा: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर झंगा चौक, डोरीगंज से मेथवलिया चौक के बीच सड़क के राइट ऑफ वे (ROW) में खड़े अवैध वाहनों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ESI) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े लगभग 50 वाहनों को हटाया. इसके साथ ही वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ शमन की कार्रवाई भी की गयी.

प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों के राइट ऑफ वे में किसी भी तरह की अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.


जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों, परिवहन संचालकों और आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और सड़क की भूमि का अवैध उपयोग न करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ