Advertisement

पाॅक्सो एक्ट कांड में फरार आरोपी करीमन उर्फ विवेक कुमार गिरफ्तार

छपरा नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट कांड में फरार आरोपी करीमन उर्फ विवेक कुमार गिरफ्तार

#छपरा | सारण पुलिस ने अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट कांड में फरार चल रहे आरोपी करीमन उर्फ विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा.

पुलिस के अनुसार नगर थाना कांड संख्या-127/26, दिनांक 09.02.2026 में आरोपी के विरुद्ध धारा 126(2)/115(2)/74/76/352 बीएनएस एवं 8/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इस मामले में वह प्राथमिक अभियुक्त था और फरार चल रहा था.

Chhapra Thana Pocso Act Accused-Arrested

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारण निवासी करीमन उर्फ विवेक कुमार, पिता- राजू कुमार, साहेबगंज तिनकोनिया, थाना- नगर, जिला- सारण के रूप में हुई है.

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

गिरफ्तारी टीम में नगर थाना अध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे. सारण पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

#Chapra #SaranPolice #ChapraNews #Crime

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ