Advertisement

सारण में स्वच्छता मिशन को लेकर डीएम वैभव श्रीवास्तव सख्त, शौचालय निर्माण और कचरा प्रबंधन में तेजी का निर्देश

#छपरा, 20 जून | आज  जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए सहित स्वच्छता मिशन के सभी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

शौचालय निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वच्छता मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और योजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा.

Saran DM cleanliness mission meeting

WPU संचालन और कचरा प्रबंधन पर जोर

डीएम ने कूड़े-कचरे के उचित निष्पादन के लिए सभी निर्मित WPU (Waste Processing Unit) को पूर्ण रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. साथ ही अतिरिक्त WPU निर्माण के लिए अविलंब भूमि चयन करने को कहा गया.

लाभुकों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में शौचालय निर्माण पूरा करा चुके लाभुकों को प्राप्त राशि के विरुद्ध शत-प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके.

पंचायतों में कचरा उठाव व्यवस्था होगी मजबूत

जिलाधिकारी ने मुखियागण से समन्वय स्थापित कर पंचायत समिति के संबंधित मद से ई-रिक्शा एवं पैदल रिक्शा की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. इससे पंचायत स्तर पर कचरा उठाव व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा.

अधिकारियों को पंचायत भ्रमण कर समीक्षा का निर्देश

सभी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों को सुबह के समय पंचायतों का भ्रमण कर स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करने और आमजनों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कचरा उठाव के विरुद्ध प्राप्त राशि में वृद्धि लाने के लिए प्रयास करने को कहा गया.

#Chapra #DMSaran

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ