Advertisement

मुहर्रम को लेकर सारण प्रशासन अलर्ट, डीजे पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर 24 घंटे रहेगी नजर

मुहर्रम को लेकर सारण प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर 24 घंटे रहेगी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

#छपरा, 20 जून | आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सारण जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में शांति समिति के सदस्यों से पूर्व के अनुभवों के आधार पर सुझाव एवं फीडबैक लिया गया. सदस्यों ने जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए.

जिलाधिकारी ने ताजिया जुलूस के रूट मार्गों पर साफ-सफाई, बाधाओं को दूर करने एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी जुलूस मार्गों का सत्यापन किया जाएगा तथा जुलूस के आगे और पीछे दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी.

Saran DM Vaibhav Shrivastava Muharram 2026 Shanti Samiti Meeting

सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. किसी भी तरह के आपत्तिजनक, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पेट्रोलिंग

मुहर्रम के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के साथ गहन पेट्रोलिंग कराई जाएगी. बाइक पेट्रोलिंग को भी सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी ताजिया जुलूस के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने सभी सदस्यों से किसी भी महत्वपूर्ण सूचना का त्वरित आदान-प्रदान करने की अपील की.

Muharram 2026 Shanti Samiti Meeting

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी जुड़े रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ