Advertisement

सारण में बाढ़ सुरक्षा की तैयारी तेज, DM ने मकेर के हैज़लपुर में कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण

सारण में बाढ़ सुरक्षा की तैयारी तेज, DM वैभव श्रीवास्तव ने मकेर के हैज़लपुर में कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण

92 प्रतिशत कार्य पूरा, 30 जून तक पूरा करने का निर्देश

#छपरा, 28 जून | जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सारण में बाढ़ सुरक्षा और कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा तेज कर दी गई है. इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ मकेर प्रखंड के हैज़लपुर में जल संसाधन विभाग (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल) द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया.

DM inspecting flood work in Haizalpur

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि हैज़लपुर में चल रहे कटाव निरोधक कार्य का करीब 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. जिलाधिकारी ने शेष कार्य को 30 जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया.

कटाव से बचाव के लिए सामग्री रखने का निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य पूरा होने के बाद भी स्थल पर पर्याप्त मात्रा में कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध रखी जाए, ताकि नदी के जलस्तर में वृद्धि या किसी आपात स्थिति में तुरंत सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा सके. उन्होंने आसपास के संवेदनशील और संभावित कटाव वाले क्षेत्रों में भी पहले से आवश्यक सामग्री रखने को कहा.

DM inspecting flood work

नाव से नदी क्षेत्र का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने नाव के माध्यम से नदी के अपस्ट्रीम क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान नदी की नई जलधारा तैयार करने के उद्देश्य से कराए जा रहे सिल्ट हटाने के कार्य की समीक्षा की गयी.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदी से निकाले गए सिल्ट और मिट्टी को तटबंध से पर्याप्त दूरी पर सुरक्षित रखा जाए, ताकि बारिश या जलस्तर बढ़ने पर यह दोबारा नदी में वापस न जाए.

DM inspecting flood work in Haizalpur

उन्होंने कुछ स्थानों पर कम क्षेत्र में सिल्ट हटाने की स्थिति को देखते हुए संबंधित अभियंताओं को प्राक्कलन की समीक्षा कर निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़े: पल्स पोलियो अभियान‌ का शुभारंभ

बाढ़ सुरक्षा कार्यों की लगातार निगरानी के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में चल रहे सभी बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधक कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराया जाए, जिससे संभावित बाढ़ और कटाव से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

#Saran #Chhapra #FloodPreparation #BiharNews #FloodControl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ