Advertisement

सारण में ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक, बालू ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रशासन सख्त

ग्रामीण सड़कों के संरक्षण को लेकर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने की समीक्षा बैठक, हाइट बैरियर लगाने और जलजमाव की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

#छपरा, 30 जून | सारण जिले में ग्रामीण सड़कों के संरक्षण और बेहतर रखरखाव को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों की स्थिति, रखरखाव और भारी व्यावसायिक वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

Saran DM reviewing rural road safety plan

बालू परिवहन वाले भारी वाहनों पर लगेगी रोक, लगेंगे हाइट बैरियर

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़कों पर विशेष रूप से अवैध बालू परिवहन में उपयोग होने वाले भारी वाहनों की आवाजाही को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जाए. इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग के चारों कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में उपयुक्त स्थानों की पहचान कर हाइट बैरियर लगाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है.

तकनीकी जांच के बाद आवश्यक स्थानों पर हाइट बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण सड़कों को भारी वाहनों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके और उनकी उपयोगिता एवं आयु बढ़ाई जा सके.

नई ग्रामीण सड़कों की तय होगी प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सुलभ संपर्कता के लिए तैयार नई ग्रामीण सड़कों की सूची बनाकर एक सप्ताह के अंदर प्राथमिकता तयजाएं.. उन्होंने कहा कि सड़क चयन में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखा जाए और इसके लिए जनप्रतिनिधियों से भी आवश्यक सुझाव लिए जाएं.

Saran DM reviewing rural road safety plan

सभी ग्रामीण सड़कों की होगी जांच

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की सभी सड़कों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इन सड़कों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन प्रखंड स्तर के अधिकारियों के माध्यम से कराया जाएगा, ताकि रखरखाव और सुधार कार्यों की योजना बनाई जा सके.

जलजमाव वाले स्थानों पर बनेगी कार्ययोजना

जिलाधिकारी ने ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव वाले सभी स्थानों की सूची जियो-टैग्ड फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे स्थानों पर जल निकासी और नाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़े: राम मंदिर चढावा चोरी पर ओवैसी का सरकार पर तंज, कहा- मुसलमान होता तो एनकाउंटर व बुलडोजर चल जाता

लंबित परियोजनाओं की समस्याओं का होगा समाधान

ग्रामीण सड़क परियोजनाओं में भूमि संबंधी और स्थानीय स्तर की समस्याओं की भी समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने लंबित मामलों की सूची तैयार कर संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से जल्द समाधान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सारण जिले के चारों कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे.

#SaranNews #ChhapraNews #BiharNews #RuralRoads #HeavyVehicleRestriction #SandTransport #RoadSafety

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ