बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए का दावा- जनता का आशीर्वाद हमारे साथ, विपक्ष फैला रहा दुष्प्रचार
पटना, 11 जुलाई | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि मुद्दों और नेतृत्व के अभाव में विपक्ष केवल अफवाह और दुष्प्रचार की राजनीति कर रहा है।
प्रवक्ता नीरज की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विपक्ष की राजनीतिक पूंजी अब केवल दुष्प्रचार तक सीमित रह गई है। जनता विकास और स्थिरता के मुद्दे पर NDA के साथ खड़ी है।
बयान में दावा किया गया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता का आशीर्वाद NDA उम्मीदवार के साथ है। नीरज ने कहा कि अब मुकाबला जीत-हार का नहीं, बल्कि विपक्ष में सबसे नीचे कौन रहेगा, इस बात को लेकर है।
यह भी पढ़े : 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आयुक्त ने की समीक्षा
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि जनता विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और चुनाव में इसका जवाब देगी। वहीं, उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब प्रचार अभियान के साथ-साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
#Bihar #BiharPolitics #NDA #BankiPur

0 टिप्पणियाँ