Advertisement

भगवान बाजार में दोषपूर्ण नाला निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई | छपरा

भगवान बाजार में दोषपूर्ण नाला निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दोषपूर्ण निर्माण हटाकर पुनर्निर्माण का आदेश

भगवान बाजार, छपरा में दोषपूर्ण नाला निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान निर्माण हटाया गया

छपरा, 19 जुलाई | भगवान बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद सारण प्रशासन और छपरा नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों पर नाला निर्माण से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त रंजीत कुमार को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नाला निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां प्रथम दृष्टया पाई गईं।

दोषपूर्ण निर्माण तत्काल हटाया गया

निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर दोषपूर्ण तरीके से निर्मित नाले के हिस्से को तत्काल हटाकर (डिस्मेंटल कर) पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। साथ ही संबंधित संवेदक (ठेकेदार) के विरुद्ध संविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

छपरा के भगवान बाजार में दोषपूर्ण नाला निर्माण हटाते हुए नगर निगम की कार्रवाई

तकनीकी मानकों के अनुरूप होगा पुनर्निर्माण

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित स्थल पर नाले का पुनर्निर्माण स्वीकृत डिजाइन तथा निर्धारित तकनीकी एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने अभियंताओं को निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा पुनर्निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

छपरा के भगवान बाजार में दोषपूर्ण नाला निर्माण हटाते हुए नगर निगम की कार्रवाई

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं 

नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने कहा कि छपरा नगर निगम गुणवत्ता युक्त एवं टिकाऊ आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी, लापरवाही अथवा अनियमितता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने पर छपरा में रोष, वीरेन्द्र नारायण यादव की अध्यक्षता में बैठक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ