Advertisement

पटना में आज बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पटना में आज बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 

#पटना, 1  जुलाई | बिहार मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5:00 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण एजेंडों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. कई अहम फैसलों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

पटना में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस

बैठक समाप्त होने के बाद शाम 6:00 बजे सूचना भवन के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. इस दौरान मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी मीडिया को दी जाएगी.

यह भी पढ़े : सारण में श्रावणी मेला 2026 की तैयारीयों का DM- SSP ने लिया जायजा

बैठक में किन-किन प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सरकार की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

BiharCabinet #BiharNews #Patna #CabinetMeeting #SamratChoudhary 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ