Advertisement

छपरा में छात्रा से इंस्टाग्राम पर अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक हिरासत में


छात्रा से इंस्टाग्राम पर कथित अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक हिरासत में

छपरा में छात्रा से कथित इंस्टाग्राम चैटिंग मामले में हिरासत में लिया गया आरोपित गणित शिक्षक पुलिस के साथ

छपरा, 22 जुलाई | शहर के एक निजी विद्यालय के गणित शिक्षक पर सातवीं कक्षा की छात्रा से इंस्टाग्राम पर कथित रूप से अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगा है। मामले में छात्रा के अभिभावकों की शिकायत पर भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित शिक्षक की पहचान ईश्वरपुर थाना क्षेत्र के हसाव गांव निवासी इमाम राजा के रूप में हुई है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के मोबाइल पर आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजे। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार ने तत्काल भगवान बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

छपरा में छात्रा से कथित इंस्टाग्राम चैटिंग मामले में हिरासत में आरोपित गणित शिक्षक को मेडिकल के लिए ले जाती पुलिस

जांच के दौरान यह भी आरोप सामने आया है कि शिक्षक नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग और साहेबगंज में किराये के दो कमरों में रहता था। शिकायतकर्ताओं ने उन स्थानों पर भी छात्राओं के साथ यौन शोषण की आशंका जताई है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : क्या भूतों ने बनवाया था ककनमठ मंदिर? जानें इसका सच

भगवान बाजार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। छात्रा के मोबाइल फोन, इंस्टाग्राम चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ