Advertisement

11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू, घर-घर मिलेगी परिवार नियोजन सेवाएं

11 जुलाई से शुरू होगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, परिवार नियोजन सेवाओं के लिए घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

छपरा, 07 जुलाई | विश्व जनसंख्या दिवस केहैसर पर बिहार में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा छोटे परिवार के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 2026 के तहत परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी देते स्वास्थ्यकर्मी

अभियान से पहले 27 जून से 10 जुलाई तक दम्पति संपर्क एवं सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा चलाया जा रहा है. इस दौरान आशा, एएनएम, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दे रहे हैं और जरूरतमंद दंपतियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

11 से 31 जुलाई तक सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, माला-एन, छाया गोली, कंडोम और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां उपलब्ध कराई जाएंगी.

स्वास्थ्य विभाग अभियान के दौरान लोगों को सही उम्र में विवाह, 20 वर्ष की आयु के बाद पहला बच्चा, तथा दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के महत्व के बारे में भी जागरूक करेगा. विभाग का मानना है कि इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और परिवार का स्वास्थ्य बेहतर होगा.

अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों, विकास मित्रों और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंच सकें.

सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को परिवार नियोजन शिविर आयोजित करने तथा ऑपरेशन थिएटर, स्टरलाइजेशन रूम और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़े : सोनपुर आयोजना क्षेत्र विस्तार, मकेर व अमनौर होंगे शामिल

जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, लाभार्थियों को प्रेरित करने वाले सामुदायिक कार्यकर्ताओं को महिला बंध्याकरण पर 300 रुपये और पुरुष नसबंदी पर 400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को सरकारी एंबुलेंस से निःशुल्क घर पहुंचाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

#PopulationStability #WorldPopulationDay #FamilyPlanning #BiharHealth

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ