Advertisement

सारण पुलिस ने 109 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कीं, पहचान बताने की अपील | छपरा हिंसा

सारण पुलिस ने 109 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कीं, पहचान बताने की अपील

सारण पुलिस ने छपरा हिंसा मामले में 109 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कर पहचान बताने की अपील की।

छपरा | 25 जुलाई को छपरा के थाना चौक और नगरपालिका चौक पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 109 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने इन तस्वीरों को 24 पेज में सार्वजनिक कर आम लोगों से पहचान में सहयोग करने की अपील की है।

छपरा हिंसा मामले में सारण पुलिस द्वारा जारी 109 संदिग्ध उपद्रवियों की 24 पेज की तस्वीरों की GIF, आम लोगों से पहचान कर सूचना देने की अपील।

पुलिस के अनुसार, हिंसक प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल पर हमला किया, सरकारी वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तथा आम नागरिकों और मीडिया कर्मियों पर भी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया।

सारण पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जारी तस्वीरों में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान होने पर संबंधित क्रम संख्या के साथ सूचना दें, ताकि उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सूचना देने के लिए संपर्क करें

  • वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण: 9031827135
  • पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय): 9031827144
  • जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: 9031036406
  • नगर थाना: 9031827154

यह भी पढ़े : छपरा में ड्यूटी निभाते हुए घायल हुए बीडीओ, एक आंख की रोशनी जाने की आशंका

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों की गिरफ्तारी में सहयोग करें। यदि जारी तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ