Advertisement

छपरा में ड्यूटी निभाते हुए घायल हुए बीडीओ, एक आंख की रोशनी जाने की आशंका

छपरा में बिहार बंद हिंसा: ड्यूटी के दौरान पथराव में सदर प्रखंड के बीडीओ दृष्टि पाठक गंभीर घायल

छपरा में बिहार बंद के दौरान पथराव में घायल सदर प्रखंड के बीडीओ दृष्टि पाठक

छपरा, 26 जुलाई | बिहार बंद के दौरान शनिवार को छपरा में हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात सदर प्रखंड के बीडीओ दृष्टि पाठक पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में उनकी बाईं आंख में गंभीर चोट लगी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आंख की रोशनी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कल नगरपालिका चौक के समीप प्रदर्शन के दौरान अचानक उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात थे। इसी दौरान बीडीओ दृष्टि पाठक पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: छपरा छात्र मार्च 25 जुलाई: नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन

जानकारी हो कि दृष्टि पाठक ने महज चार दिन पहले ही सदर प्रखंड के बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया था। पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ