जनता के दरबार में डीएम ने सुनी 58 लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
छपरा, 11 जुलाई | सारण में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी ने 58 लोगों की समस्याएं सुनीं।
सभी मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन के अनुसार, जनता दरबार में आए अधिकांश आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा, शुक्रवार को 11 मामले सुनवाई के लिए भी सूचीबद्ध थे।
जिला प्रशासन ने कहा कि "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि लोग सीधे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकें।
#Saran #JantaDarbar #Chapra


0 टिप्पणियाँ