Advertisement

सारण में 13 आश्रितों को मिलेगी PDS दुकान की नई अनुज्ञप्ति, 22 मामलों पर हुआ फैसला

सारण में जिलास्तरीय अनुकंपा चयन समिति की बैठक में मृत PDS विक्रेताओं के 13 आश्रितों को नई अनुज्ञप्ति देने पर निर्णय लिया गया

छपरा, 15 जुलाई | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला आपूर्ति शाखा से संबंधित मृत जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नई PDS अनुज्ञप्ति (दुकान का लाइसेंस) प्रदान करने के लिए जिलास्तरीय अनुकंपा चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी।

सारण में जिलास्तरीय अनुकंपा चयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी व अन्य

बैठक में सदर अनुमंडल के 9, मढ़ौरा अनुमंडल के 9 तथा सोनपुर अनुमंडल के 4 सहित कुल 22 प्रस्तावित मामलों पर विचार किया गया। इनमें से 13 मामलों को स्वीकृति देते हुए संबंधित आश्रितों को नई PDS अनुज्ञप्ति प्रदान करने की अनुशंसा की गई।

वहीं, 5 मामलों को आवेदन अयोग्य पाए जाने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया, जबकि 4 मामलों में आवश्यक दस्तावेज पूरे कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़े: छपरा का राजेन्द्र पार्क: बच्चों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन, सिर्फ ₹10 में खेल, फिटनेस और हरियाली का आनंद

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता की मृत्यु होने पर उसके परिजनों से तत्काल संपर्क कर आवेदन प्राप्त करें और अनुकंपा के आधार पर नई अनुज्ञप्ति देने की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि चयन समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित हो, ताकि मृत PDS विक्रेताओं के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ समय पर मिल सके।

#Chapra #Saran #PDS 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ