Advertisement

सारण: DM ने PM CARES योजना के लाभार्थियों से की तिमाही मुलाकात

सारण: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पीएम केयर्स योजना के लाभार्थियों से की तिमाही मुलाकात, शिक्षा व कौशल विकास पर दिया ज़ोर

#छपरा, 05 जुलाई | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को पीएम केयर्स योजना के तहत लाभान्वित चार बच्चों के साथ नियमित तिमाही समीक्षा बैठक की. 

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव पीएम केयर्स योजना के लाभार्थियों के साथ तिमाही समीक्षा बैठक करते हुए

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

पीएम केयर्स भारत सरकार की वह योजना है, जिसके तहत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सहायता और संरक्षण प्रदान किया जाता है.

बैठक में जिलाधिकारी ने एक लाभार्थी को कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिलाने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक को निर्देशित किया. वहीं, दूसरे लाभार्थी को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए, ताकि उसकी उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता मिल सके.

बैठक के अंत में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़े : भारतमाला, छपरा बाईपास समेत सड़क परियोजनाओं की डीएम ने समीक्षा

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

#Chapra #Saran #PMCARE #ChildProtection #SkillDevelopment #StudentCreditCard

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ