सारण में भारतमाला, छपरा बाईपास समेत सभी प्रमुख सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने एक सप्ताह में बाधाएं दूर करने का दिया निर्देश
#छपरा, 05 जुलाई | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को जिले की विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (NHAI), सभी अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पथ प्रमंडल सोनपुर एवं छपरा के कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम के अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अंचलाधिकारी शामिल हुए.
बैठक में शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड, भारतमाला परियोजना, छपरा बाईपास, दीघा सेतु के समानांतर प्रस्तावित सिक्स लेन केबल ब्रिज, रिविलगंज-बिशुनपुरा पथ, छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ, एकमा-डुमाईगढ़, खैरा-बिनटोलिया पथ, गड़खा बाईपास, परसा बाईपास तथा डबल डेकर निर्माण परियोजना की अद्यतन प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.
यह भी पढ़े : सोम के बाद मंगल क्यों? जानिए सप्ताह के दिनों का रहस्य
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उन सभी मौजों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जहां भूमि अधिग्रहण या अन्य कारणों से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी बाधाओं का समाधान सुनिश्चित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए.
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा प्रभावित भू-स्वामियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया, ताकि जिले की सभी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो सके.
#Bharatmala #ChhapraBypass #RingRoad #NHAI #Chapra #Saran


0 टिप्पणियाँ