सारण पुलिस में बड़ा फेरबदल, इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर को मिले नए थानाध्यक्ष
छपरा, 16 जुलाई | सारण जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा प्रशासनिक कार्यों में सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय, सारण ने तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़े :सारण में 902 एकड़ सरकारी भूमि की जमाबंदी रद्द, बड़ा अभियान
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
1. पु.अ.नि. धीरेंद्र कुमार
- वर्तमान पदस्थापन: अपर थानाध्यक्ष, तरैया थाना
- नया पदस्थापन: थानाध्यक्ष, इसुआपुर थाना
2. पु.अ.नि. मुकेश कुमार-1
- वर्तमान पदस्थापन: कोपा थाना (अनुसंधान इकाई)
- नया पदस्थापन: थानाध्यक्ष, खैरा थाना
3. पु.अ.नि. बिरजू कुमार
- वर्तमान पदस्थापन: अपर थानाध्यक्ष, मांझी थाना
- नया पदस्थापन: थानाध्यक्ष, सहाजितपुर थाना
एसएसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
#Chapra #SaranPolice


0 टिप्पणियाँ