Advertisement

छपरा क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की खिलाड़ियों ने जीते कई खिताब

क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छपरा की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 

छपरा में क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 के दौरान भार उठाती खिलाड़ी

छपरा, 02 अगस्त |सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा के प्रांगण में आयोजित क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई भार वर्गों में शानदार सफलता हासिल की।

छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन करते अतिथि

प्रतियोगिता का उद्घाटन सारण की जिला कला-संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी विभा भारती, विभाग संचालक विजय कुमार सिंह, सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ प्रसाद, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह तथा प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने प्रस्तुत की।

छपरा में क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 के दौरान भार उठाती खिलाड़ी

छपरा में क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 के दौरान भार उठाती खिलाड़ी

इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल पदाधिकारी रवि रंजन, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा तथा सदस्य डॉ. ओंकार, पूर्णेदु रंजन एवं सुरभित दत्त उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णायक की जिम्मेदारी अभय प्रकाश, प्रियांशु, अनंत कुमार, नेहा कुमारी तथा सौरभ कुमार (ट्विंकल) ने निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ निभाई।

क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सदस्य

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास का भी सशक्त माध्यम हैं।

अंडर-14 वर्ग

भार वर्ग विजेता
40 किग्रा कोमल सिंह – प्रथम
45 किग्रा श्वेता सिंह – प्रथम
49 किग्रा सलोनी कुमारी – प्रथम
नैंसी सिंह – द्वितीय
53 किग्रा स्वस्तिका राय – प्रथम
57 किग्रा परिधि कुमारी – प्रथम
77 किग्रा साक्षी – प्रथम

अंडर-17 वर्ग

भार वर्ग विजेता
45 किग्रा अनन्या शर्मा – प्रथम
49 किग्रा सुहानी – प्रथम
अनन्या कुमारी – द्वितीय
इशिका कुमारी – तृतीय
53 किग्रा सलोनी कुमारी – प्रथम
नीतिका कुमारी – द्वितीय
57 किग्रा जीविका कुमारी – प्रथम
77 किग्रा रुचि कुमारी – प्रथम
90 किग्रा अनन्या जायसवाल – प्रथम

अंडर-19 वर्ग

भार वर्ग विजेता
53 किग्रा    राजनंदनी – प्रथम


समापन समारोह में सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, निर्णायकों, आचार्य-बंधुओं, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ