शिक्षा | बिहार | महाआंदोलन
जुलाई ख़तम हो गया क्या? अब क्या होगा? TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का महाआंदोलन
पटना, 18 अगस्त | TRE-4 के नोटिफिकेशन की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का महाआंदोलन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।
आंदोलन के दौरान छात्रों की ओर से “जुलाई ख़तम हो गया क्या? अब क्या होगा?” जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जुलाई में TRE-4 के विज्ञापन को लेकर बयान दिया गया था, लेकिन जुलाई बीतने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ।
TRE-4 के साथ कई मुद्दों पर नाराजगी
छात्रों के आंदोलन में TRE-4 के नोटिफिकेशन के अलावा BPSC, BSSC और BSO से जुड़े मुद्दों तथा पेपर लीक जैसे मामलों को भी उठाया जा रहा है। अभ्यर्थियों की मांग है कि लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द आगे बढ़ाया जाए और TRE-4 का विज्ञापन जारी किया जाए।
गर्दनीबाग से देखिए छात्रों के आंदोलन का वीडियो
पटना के गर्दनीबाग में चल रहे छात्र आंदोलन का पूरा वीडियो देखें-
छात्रों की नजर अब TRE-4 के विज्ञापन पर है। विज्ञापन कब जारी होता है, इसे लेकर अभ्यर्थियों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बड़े फैसले: लाइब्रेरियन के 7 हजार से अधिक पद, शिक्षकों का बकाया वेतन
0 टिप्पणियाँ