Advertisement

पटना में अनोखा मामला: शिक्षक ने उठाया कर्मी का हेलमेट, DEO का नोटिस | Kaawkaawnews

 अपराध | शिक्षा 

पटना में अजीबोगरीब मामला: शिक्षक ने कार्यालय से उठाया कर्मी का हेलमेट, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

हेलमेट चोरी का सांकेतिक चित्र

​पटना 23 अगस्त | जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और अनूठा मामला सामने आया है, जहां एक विशिष्ट शिक्षक पर कार्यालय कर्मी का हेलमेट उठाकर ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), पटना द्वारा संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

​क्या है पूरा मामला?

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय नया पानापुर चिरैयाटोक पूर्वी टोला (दानापुर, पटना) के विशिष्ट शिक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह 22 अगस्त 2026 को कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित लिपिक से अपने आवास भत्ता की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। आरोप है कि वे संबंधित लिपिक से अपने आवास भत्ता की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के बाद, कार्यालय कर्मी अमन शर्मा के टेबल पर रखा उनका हेलमेट उठाकर कार्यालय से बाहर चले गये।

​यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जिसे प्रथम दृष्ट्या सरकारी शिक्षक के आचरण के विरूद्ध माना गया है।

​दी गई चेतावनी और निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का आधिकारिक नोटिस

प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को नोटिस जारी किया है। पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि वे इस बात का स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने किस परिस्थिति में कर्मी का हेलमेट उठाया था।

​यह भी पढ़ें: मढ़ौरा के नए एसडीओ बने सैयद आदिल मोहसीन, बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

साथ ही, उन्हें 24 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे पूर्वाहन में सशरीर जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: सारण में NIA की बड़ी कार्रवाई, परसा मुख्य पार्षद के आवास पर छापेमारी

यह पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), पटना की ओर से पत्रांक- 11197 के तहत 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ