पहला प्रधानमंत्री देखा जो गालियों की शिकायत करता है: प्रियंका गांधी का पुराना वीडियो फिर वायरल
नई दिल्ली | कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी का एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहती हैं, "पहला ऐसा प्रधानमंत्री देखा है जो गालियों की शिकायत करता है। आपके दुख सुनने के बजाय अपना ही दुखड़ा सुनाते रहते हैं। आपके दुखों की लिस्ट नहीं, गालियों की लिस्ट बनाते हैं।"
यह वीडियो ऐसे समय में दोबारा चर्चा में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने हाल ही में हुए NEET पेपर लीक विरोध-प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद वह प्रदर्शन में शामिल बच्चों को माफ करते हैं।
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने प्रियंका गांधी का यह पुराना वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। एक्स, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर इसे वर्तमान घटनाक्रम से जोड़कर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष के समर्थकों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें: सारण: चेहल्लुम जुलूसों में डीजे प्रतिबंधित, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
हालांकि, वायरल हो रहा प्रियंका गांधी का यह वीडियो नया नहीं है, बल्कि उनके एक पुराने सार्वजनिक संबोधन का हिस्सा है, जिसे मौजूदा राजनीतिक बहस के बीच फिर से प्रसारित किया जा रहा है।
(नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बयानों के आधार पर तैयार की गई है। वायरल वीडियो के दोबारा प्रसारित होने का अर्थ यह नहीं है कि यह बयान हाल ही में दिया गया है।)
▶️ वीडियो देखें

0 टिप्पणियाँ