जयंती | सद्भावना दिवस
राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम
छपरा, 20 अगस्त | पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत में आधुनिक संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को सारण जिला ओबीसी कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष हरेश यादव के नेतृत्व में हुआ, जबकि अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार धर्म ने की।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
जिला अध्यक्ष हरेश यादव ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार किया। उन्होंने कंप्यूटर और दूरसंचार के विस्तार, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि देश का युवा आधुनिक ज्ञान और तकनीक के साथ भारत के विकास में अग्रणी भूमिका निभाए। वहीं, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार धर्म ने कहा कि राजीव गांधी की वैज्ञानिक सोच, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि राजीव गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत किया जाए।
यह भी पढ़ें: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस
कार्यक्रम में रत्नाकर भारती, राहुल यादव, सन्नी कुमार, मनीष राय, मनु कुमार, रूपेश राय, कृष्णा यादव, अनिल, श्याम प्रसाद, राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ