सारण में 8 अगस्त को साइक्लिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कार्यक्रम, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का होगा चयन
छपरा, 07 अगस्त | सारण जिले के उभरते और प्रतिभाशाली साइक्लिंग खिलाड़ियों की पहचान के लिए सारण साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 6 बजे सेंट जोसेफ स्कूल, सरायबखस (गड़खा) में टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
एसोसिएशन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में छिपी साइक्लिंग प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच सकें।
एसोसिएशन ने जिले के सभी इच्छुक बालक-बालिकाओं और युवाओं से 8 अगस्त को सुबह 6 बजे सेंट जोसेफ स्कूल, सराय बक्स (गड़खा) में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 6 अगस्त 2026 को नेवजी टोला स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी परिसर में सारण साइक्लिंग एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह ने की।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, खिलाड़ियों की सहभागिता बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को कार्यक्रम से जोड़ने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें: 18वीं रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप: पूर्वी चंपारण ओवरऑल चैंपियन, सिवान उपविजेता | गरखा सारण
बैठक में अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह, सचिव संजीव चौधरी, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह एवं शैलेन्द्र पुरी, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश, उपाध्यक्ष रौशनी रॉय, मीडिया प्रभारी आनंद वर्मा, अर्पित सिंह, नेहा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सारण: जिला स्किल डेवलपमेंट प्लान पर डीएम की बैठक


0 टिप्पणियाँ