Advertisement

सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान, वाहन चालकों पर की गई शमन कार्रवाई

छपरा में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, NH-19 से हटाए गए 30 वाहन

#छपरा, 24 जून | राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर सड़क के राइट ऑफ वे (ROW) में खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गयी.

Chhapra NH-19 illegal parking action

सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ESI) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए करीब 30 वाहनों को हटाया. इस दौरान संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ शमन की कार्रवाई भी की गयी.

जिला प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इसे देखते हुए सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि NH-19 सहित प्रमुख सड़कों के राइट ऑफ वे में किसी भी तरह की अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रशासन ने वाहन मालिकों और आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और सड़क की भूमि या ROW का अवैध उपयोग न करें.

#Chapra #Saran #ROW #ESI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ