Advertisement

छपरा में राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

छपरा में राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया फल-मिठाई वितरण व पूजा-अर्चना

#छपरा, 20 जून 2026 | सारण जिला कांग्रेस कमिटी, छपरा के तत्वावधान में शुक्रवार को देश के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शहर की हृदय स्थली नगरपालिका चौक पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर आम जनता के बीच फल, मिठाई, बिस्किट और शीतल पेय का वितरण किया गया. पूरे आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.

Chhapra Rahul Gandhi 56th Birthday Celebration

मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दी गई शुभकामनाएं

जन्मदिन समारोह से पहले छपरा जंक्शन स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर, कोर्ट देवी मंदिर और भगवान बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान राहुल गांधी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी.

कार्यक्रम का नेतृत्व और आयोजन

इस अवसर पर अतुल कुमार के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गये. इसके बाद नगरपालिका चौक पर मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सारण जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि- "राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता दी है."

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों से संवाद करते रहे हैं और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाते हैं.

जनता के मुद्दों पर लगातार सक्रिय भूमिका

डॉ. चौधरी ने आगे कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के बीच राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाते रहे हैं. उनका संदेश है कि भारत की ताकत उसकी विविधता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित है. युवाओं को राजनीति और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

संकल्प और संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक सद्भाव और जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक रहकर बेहतर भारत के निर्माण में योगदान देंगे.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद यादव, मालिक प्रसाद यादव, केदार सिंह, अतुल कुमार, युवा नेता राहुल कुमार यादव, तरुण तिवारी, अब्दुल कादिर खान, फिरोज इकबाल, विशाल कुमार सिंह, संजय सिंह, काश्मीर बाबू आजाद, मो. अकरम कुरैशी, फैसल अनवर, सुबोध कुमार, मोहन प्रसाद, फरहान अशरफ सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल रहे.

#RahulGandhi #Chapra #Saran

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ