छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इप्का लैब लिमिटेड के सहयोग से विद्यार्थियों, शिक्षकों और लोगों को योग के महत्व की जानकारी दी गयी.
#छपरा, 20 जून | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छपरा में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम इप्का लैब लिमिटेड के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा परिसर में आयोजित हुआ.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों को योग के महत्व से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ओंकार नाथ, डॉ. सुरेश प्रसाद (सचिव, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, छपरा), प्रधानाचार्य विनोद कुमार, इप्का लैब लिमिटेड के मैनेजर विवेक कुंवर सहित अश्वनी मोहन एवं निकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है. नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है. योग तनाव कम करने के साथ स्वस्थ जीवन जीने में सहायक है.
योग प्रशिक्षकों ने कराया आसन और प्राणायाम का अभ्यास
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक संगीता सिंह, विशाल सिंह और रंजीता रंजन ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया.
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नियमित योग करने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इप्का लैब लिमिटेड की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
#Chapra #Saran #YogaDay


0 टिप्पणियाँ