Advertisement

गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, रास्ते के विवाद में गंभीर घायल

गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, रास्ते के विवाद में गंभीर घायल

#गोपालगंज, 23 जून | बिहार के गोपालगंज जिले में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

Pankaj Tripathi brother Vijendra Nath Tiwari attack

घर के दरवाजे पर बैठे थे विजेंद्र, तभी हुआ हमला

घटना बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव की है. बताया जा रहा है कि कल देर शाम विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे. इसी दौरान आरोपी राजेश साह वहां पहुंचा और अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में विजेंद्र नाथ गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े.

सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर

घायल विजेंद्र नाथ तिवारी को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया.

रास्ते के विवाद में हमले का आरोप

बताया जा रहा है कि विजेंद्र नाथ तिवारी और आरोपी राजेश साह के घर आमने-सामने हैं. घर तक जाने वाले रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद को लेकर राजेश साह ने हमला किया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद SDPO-2 और माधोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मामले में अभी तक लिखित आवेदन और नामजद प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.

एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई है. घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव होने से मामला चर्चा में

बेलसंड गांव अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव है. गांव में रास्ते को लेकर विवाद पहले भी सामने आने की बात कही जा रही है. अभिनेता के परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण यह घटना चर्चा में आ गई है.

#Gopalganj #PankajTripathi #Crime

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ