उज्जैन में जमीन खरीद को लेकर रिपोर्ट का दावा, मोहन यादव परिवार से जुड़े 335 एकड़ जमीन का जिक्र
#भोपाल/ उज्जैन |अंग्रेज़ी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री #MohanYadav के परिवार से जुड़े जमीन सौदों को लेकर दावा किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 के बाद उज्जैन के आसपास परिवार से जुड़े लोगों द्वारा कई जमीन और प्लॉट खरीदे गये.
रिपोर्ट में मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स के हवाले से बताया गया है कि परिवार से जुड़े नामों पर कुल 245 प्लॉट और करीब 335 एकड़ जमीन का उल्लेख है. इसमें पुराने और कुछ अज्ञात प्लॉट खरीद भी शामिल बताए गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024-25 में करीब 45 करोड़ रुपये की 137 प्लॉट खरीद का दावा किया गया है, जिनका क्षेत्रफल लगभग 168 एकड़ बताया गया है. वहीं 2021 से 2023 के बीच करीब 30 करोड़ रुपये के 57 प्लॉट खरीदे जाने की बात कही गई है, जिनका क्षेत्रफल करीब 85 एकड़ बताया गया है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि जमीन खरीद में मुख्यमंत्री के परिवार के अलावा रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं. इसमें पत्नी सीमा यादव, बेटे वैभव यादव, बहू शालिनी यादव, भाइयों और अन्य पारिवारिक सदस्यों के नाम का उल्लेख किया गया है.
आंकड़ों के अनुसार 2021 से 2025 के बीच हर साल जमीन खरीद का विवरण दिया गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उज्जैन में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और मास्टर प्लान बदलाव के बीच इन जमीन खरीद को लेकर सवाल उठाए गए हैं.
वहीं रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री को उनके विस्तारित परिवार के व्यावसायिक मामलों से सीधे जोड़ना उचित नहीं है और कई रिश्तेदार लंबे समय से रियल एस्टेट कारोबार में हैं.
#BhopalNews #Ujjain #Bjp #MohanYadavFaimly


1 टिप्पणियाँ
Good News!
जवाब देंहटाएं