Advertisement

सारण में स्टाम्प मूल्यांकन दरों में बड़ी वृद्धि, शहरी क्षेत्रों में 2 गुना तक बढ़े दरें

सारण जिला निबंधक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार स्टाम्प (लिखत का न्यूनतम मूल्यांकन निवारण) संशोधन नियमावली 2026 के तहत न्यूनतम मूल्यांकन दरों में बढ़ोतरी की गई है. शहरी क्षेत्रों में 2 गुना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1.6 गुना वृद्धि प्रभावी कर दी गई है, जो 19 जून 2026 से लागू होगी.

#छपरा, 22 जून | जिला निबंधक कार्यालय, सारण द्वारा बिहार स्टाम्प (लिखत का न्यून मूल्यांकन निवारण) (संशोधन) नियमावली, 2026 के तहत एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है. इस आदेश के अनुसार जिले के अंतर्गत सभी अंचलों में स्थित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए न्यूनतम मूल्यांकन (MVR) दरों में व्यापक संशोधन किया गया है.

जारी निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्रों—जिनमें सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र शामिल हैं—तथा वर्तमान न्यूनतम मूल्यांकन पंजी में चिन्हित पेरिफेरल क्षेत्रों में प्रति डिसमील दरों में 2 (दो) गुना वृद्धि लागू की गई है.

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के राजस्व मौजों के लिए वर्तमान प्रभावी न्यूनतम मूल्यांकन दरों में 1.6 (एक दशमलव छः) गुना वृद्धि की गई है.

Saran Stamp Duty MVR rate increase

कब से लागू होगा नया दर?

यह संशोधित दरें अधिसूचना निर्गत होने की तिथि 19 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

कानूनी प्रावधान के तहत आदेश

यह संशोधन बिहार स्टाम्प (लिखत का न्यूनतम मूल्यांकन निवारण) नियमावली, 1995 के नियम-6 के उपनियम (2)(घ) तथा संशोधित नियमावली 2026 के नियम-4 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है.

प्रशासनिक उद्देश्य

प्रशासन का मानना है कि इस कदम से संपत्ति के सही मूल्यांकन को सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा राजस्व प्रणाली को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाया जा सकेगा. साथ ही, कम मूल्यांकन दिखाकर स्टाम्प शुल्क की हानि को रोकने में भी यह निर्णय सहायक होगा.

#MVR #ChaprNews #Saran #StampDuty

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ