Advertisement

जेपीयू में UG वोकेशनल कोर्स में नामांकन शुरू, 24 जून से 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

जेपीयू में UG वोकेशनल कोर्स में नामांकन शुरू, 24 जून से 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

#छपरा, 27 जून | जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU), छपरा के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (UG Vocational Courses) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

JPU Vocational Admission 2026-27 details

जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी. इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से पहली मेधा सूची (Merit List) 9 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन कार्य 10 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: आॅनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें 

किन महाविद्यालयों में है कितनी सीटें

राजेंद्र कॉलेज, छपरा

BCA (Bachelor of Computer Application) – 60 सीट

BBA (Bachelor of Business Administration) – 60 सीट

BMC (Bachelor of Mass Communication) – 60 सीट

BT – 40 सीट

गंगा सिंह कॉलेज, छपरा

BCA – 60 सीट

BBA – 60 सीट

IFF – 32 सीट

डी.ए.वी. कॉलेज, छपरा

BCA – 50 सीट

जगदम कॉलेज, छपरा

BMC – 60 सीट

BT – 40 सीट

राजा सिंह कॉलेज, सिवान

BMC – 60 सीट

BT – 40 सीट

एच.आर. कॉलेज, अमनौर

BMC – 60 सीट

BT – 40 सीट

महेंद्र महिला कॉलेज, गोपालगंज

BMC – 60 सीट

JPU Vocational Admission 2026-27 details

विश्वविद्यालय ने बताया है कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेधा सूची और स्वीकृत सीटों के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सही जानकारी भरने और सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं.

नामांकन के समय चयनित विद्यार्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र सहित स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद नामांकन से संबंधित किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा.

UG Vocational Courses वर्तमान समय में रोजगारपरक शिक्षा के महत्वपूर्ण विकल्प माने जाते हैं. इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को संबंधित क्षेत्र में तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे आगे करियर के बेहतर अवसर मिल सकते हैं.

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि नामांकन से जुड़ी नवीनतम जानकारी, मेधा सूची और अन्य निर्देशों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल देखते रहें.

विश्वविद्यालय वेबसाइट: jpv.ac.in

#UGAdmission2026 #VocationalCourse #BCA #BBA #JPU

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ