Advertisement

सारण डीएम ने पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

#छपरा, 28 जून | जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गृह में रह रहे बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली.

Saran DM Vaibhav Shrivastava inspection

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी सुनिश्चित हो सके. उन्होंने बच्चों की देखभाल, भोजन व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गृह में रह रहे बच्चों से जुड़े मामलों की सक्षम न्यायालय में नियमित सुनवाई सुनिश्चित कराने के लिए लगातार पर्यवेक्षण किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.

यह भी पढ़े: जेपीयू में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

निरीक्षण के दौरान भवन परिसर, रहने की व्यवस्था और किचेन का भी जायजा लिया गया. डीएम ने पूरे भवन एवं किचेन की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करते रहें.

इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक सहित अन्य कर्मी और सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे.

#Chhapra #Saran #BiharNews #DMVaibhavShrivastava #ChildProtection

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ