Advertisement

मशरख में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पिकअप समेत 3 मवेशी बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मशरख में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पिकअप समेत 3 मवेशी बरामद, तस्कर गिरफ्तार

#सारण, 29 जून| जिले के मशरख थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से पिकअप वाहन समेत 3 मवेशियों को बरामद किया है.

Mashrakh police recovered cattle and pickup

पुलिस के अनुसार, 28 जून को मशरख थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर गिरोह चोरी के पिकअप वाहन से चोरी किए गए पशुओं को लेकर डुमरसन गोलंबर होते हुए लखनपुर की ओर जाने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डुमरसन चौक के पास वाहन जांच शुरू की.

यह भी पढ़े : श्रीराम‌ मंदिर चढावा चोरी के मामले में बार एसोसिएशन का बडा ऎलान

जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 3 मवेशी बरामद हुए. वाहन चालक से मवेशियों की खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़े वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

इसके बाद पुलिस ने मवेशियों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल राम, पिता जगलाल राम, निवासी खजुरी, थाना मशरख, जिला सारण के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि मामले में मशरख थाना कांड संख्या-463/26 दर्ज किया गया है. कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन, 2 भैंस और 1 भैंस का बच्चा बरामद किया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

#SaranNews #Mashrakh #BiharNews  #AnimalSmuggling #SaranPolice

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ