Advertisement

सारण के 9 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी डिग्री कॉलेज की पढ़ाई, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सारण के 9 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी डिग्री कॉलेज की पढ़ाई, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

#छपरा, 23 जून | सारण जिले के डिग्री कॉलेज विहीन 9 प्रखंडों में अब उच्च शिक्षा की राह आसान होगी. राज्य सरकार की योजना ‘सात निश्चय-3’ के तहत जिले के तरैया, मकेर, एकमा, दरियापुर, मढ़ौरा, मशरक, लहलादपुर, पानापुर और इसुआपुर प्रखंडों में 1 जुलाई 2026 से डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू किया जाएगा.

Saran degree college DM inspection

तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी ने लिया जायजा

इसी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने दरियापुर प्रखंड के दरिहारा उच्च विद्यालय परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कॉलेज के लिए चार क्लासरूम, प्राचार्य कक्ष और लैब का निर्माण पूरा हो चुका है. उन्होंने शेष फर्श फिनिशिंग, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण और शौचालय निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि तय समय पर पढ़ाई शुरू हो सके.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

डीएम ने कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए पेवर ब्लॉक लगाने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Saran degree college DM inspection

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

#SaranDM #DMInspections #Chapra #Saran

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ