Advertisement

सारण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

सारण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को दिए कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश

#छपरा, 20 जून | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने 20 जून 2026 को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिलेभर में योग कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 21 जून 2026 को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जिला स्तर, अनुमंडल स्तर और प्रखंड स्तर पर यथासंभव खुले स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाए. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षकीय स्तर के कर्मी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे.

Saran International Yoga Day preparation meeting

योग कार्यक्रम में आम लोगों और जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

डीएम ने निर्देश दिया कि योग दिवस के कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े.

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कराया जाएगा योग अभ्यास

बैठक में जिलाधिकारी ने छोटे बच्चों को शुरुआती स्तर से योग की जानकारी देने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. 

स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी होगा योग

इसके अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योग दिवस कार्यक्रम को बेहतर समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए.

#SaranNews #YogaDay

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ