Bankipur By-Election: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा 'बंटी' ने नामांकन वापस लिया, पारिवारिक कारण बताया
पटना, 10 जुलाई | बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ 'बंटी' ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में वह चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं।
अभिषेक सिन्हा ने चुनाव नहीं लड़ने संबंधी पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने गुरुवार को ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन भी किया था। लेकिन एक दिन बाद ही उनके चुनावी मैदान से हटने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।
यह भी पढ़े: भिखारी ठाकुर आज भी क्यों हैं प्रासंगिक? 55वीं पुण्यतिथि पर विशेष
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेने के बाद अब भाजपा के सामने नए उम्मीदवार के चयन की चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें भाजपा की अगली रणनीति और नए प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी हैं।
#BankipurByElection #BiharPolitics #BJP #AbhishekSinha #Bunty #Bankipur

0 टिप्पणियाँ