Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव 2026: नितिन नवीन की खाली सीट से बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को बनाया उम्मीदवार

बांकीपुर उपचुनाव 2026: नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट पर बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को बनाया उम्मीदवार

पटना, 07 जुलाई | बिहार विधाहै।भा उपचुनाव 2026 के तहत सबसे चर्चित सीटों में शामिल बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' के नाम पर मुहर लगा दी है।

बांकीपुर उपचुनाव 2026 में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी'

बांकीपुर सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि इस सीट से विधायक रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। अब भाजपा ने इस प्रतिष्ठित सीट पर अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को चुनावी मैदान में उतारकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

इस सीट पर मुकाबला इस बार बेहद रोचक होने वाला है। जनसुराज ने अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। तीन प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के आमने-सामने होने से बांकीपुर का चुनाव बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल चुनावी लड़ाइयों में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़े : बिहार में बडा ऎलान, अब स्टेट हाई वे पर सिर्फ काॅमर्शियल वाहनो का लगेगा टोल टैक्स

राजधानी पटना की यह सीट लंबे समय से राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में भाजपा के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी, जबकि जनसुराज और राजद इस उपचुनाव में जीत दर्ज कर राजनीतिक बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगे। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने के साथ इस सीट पर सियासी गतिविधियां और गर्माने की उम्मीद है। 

#BankipurBypoll #BiharPolitics #AbhishekKumarSinha #NitinNavin #PrashantKishor #RekhaGupta #BiharByElection2026

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ